पंचकूला। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंडर-15 ब्वॉयज एंड गर्ल्स 20-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबला में भारतीय खिलाड़ियों ने नेपाल को 3-2 की सीरीज से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। वहीं सीनियर गर्ल्स टूर्नामेंट में बांग्लादेश ने नेपाल की टीम को हराकर जीत हासिल की। ट्रॉफी मैच ब्वॉयज अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पंचकूला सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में किया गया था।
शनिवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंडर-15 ब्वॉयज एंड गर्ल्स 20-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के समापन समारोह में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान संजय टंडन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता टीम को पुरस्कृत किया। उनके अलावा इस मौके पर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की कई जानी मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं।
अश्मीत मेहरा बने बेस्ट बल्लेबाज
अंडर-15 ब्वायज टूर्नामेंट में बेस्ट बॉलर का अवार्ड चंडीगढ़ के अश्मीत मेहरा, बेस्ट बल्लेबाज का खिताब नेपाल के अरविंद, बेस्ट विकेट कीपर का अवार्ड तमिलनाडुुु के अभिनव नारायण को चुना गया। वहीं बेस्ट आलराउंडर का अवार्ड अद्वित श्रीरामानाथन को दिया गया। जबकि सीनियर गर्ल्स टूर्नामेंट में बेस्ट बॉलर का अवार्ड नेपाल की सोमू बिष्ट, बेस्ट बल्लेबाज का अवार्ड नेपाल की रूबीना, बेस्ट विकेट कीपर का अवार्ड काजल श्रेष्ठा व बेस्ट आलराउंडर का अवार्ड बांग्लादेश की साथीरा जाकिर जैसी को मिला।