फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारकोल प्लांट में लगी दो दिन बाद आज फिर लगी आग।

विज्ञापन
विज्ञापन
तारकोल प्लांट में दो दिन बाद फिर लगी आग
विज्ञापन

बरवाला। बरवाला-डेराबस्सी मार्ग पर एक प्राइवेट तारकोल प्लांट में 20 नवंबर को अचानक आग लग थी। इसके धुएं से पूरे बरवाला कस्बे व क्षेत्र में अंधेरा छा गया था। उस दिन फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया था, लेकिन आग के कारणों का पता नहीं लग पाया था। इस तारकोल प्लांट में वीरवार को फिर आग लगने का मामला सामने आया।
जैसे ही इस प्लांट में आग लगने से धुआं बरवाला की ओर छाया तो पूरे कस्बे के लोग भयभीत हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया से फायरब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर काबू पाया लेकिन कस्बे के लोगों के लिए इस प्लांट में बार-बार आग लगना आश्चर्य का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आग लगने की घटना के बारे में जब प्लांट में मौजूद उसके मालिक रोहित व सुखविंद्र से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि प्लांट में वीरवार को आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। वहीं, कस्बे के लोगों का कहना है कि इस प्लांट में बिजली के नंगे तार लटके पड़े हैं। ऐसे में आग लगना तो लाजिमी है। कस्बे के लोगों को डर सता रहा है कि कहीं इस प्लांट से बार-बार लगने वाली आग कस्बे को अपनी चपेट में न ले ले। लोगों ने इस प्लांट में बार-बार आग लगने के कारणों की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें