फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश ने भारत को 7 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश ने भारत को 7 विकेट से हराया
विज्ञापन


- पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में अंडर-15 क्रिकेट चैंपियनशिप का हुआ मुकाबला
- दूसरे मैच में नेपाल ने भारतीय टीम को 10 विकेट से दी शिकस्त

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट 20-20 लीग चैंपियनशिप और पुरुषों की अंडर-15 क्रिकेट चैंपियनशिप की शुरुआत बुधवार को सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में की गई। पहला रोमांचक मुकाबला बांग्लादेश व इंडिया की टीम के बीच खेला गया। बांग्लादेश की टीम ने भारतीय टीम को सात विकेट से हराया। टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम ने पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी सात विकेट पर 64 रन बनाकर सिमट गई। इसके बाद बांग्लादेश की टीम ने 13.2 ओवर में 64 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन टीम की कप्तान साथिरा जाकिर जेस्सी का रहा। जिसने 35 गेंदों में 35 रन बनाए। दूसरा मैच नेपाल व भारतीय महिला टीम के बीच में हुआ। जिसमें नेपाल की टीम ने भारतीय टीम को 10 विकेट से हराया। रुबीना ने 43 रनों की नाट आउट शानदार पारी खेली। वहीं 12 रन देकर एक विकेट भी लिया।
विज्ञापन


आज भिडे़ंगे बांग्लादेश और नेपाल
आज पंचकूला में सुबह नौ बजे बांग्लादेश व नेपाल, दोपहर साढ़े बारह बजे बांग्लादेश व इंडिया के बीच मुकाबला होगा। जबकि चंडीगढ़ में सुबह नौ बजे बांग्लादेश व नेपाल व दोपहर साढे़ 12 बजे बांग्लादेश व इंडिया की महिला खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें