अबोहर। किल्लियांवाली रोड मंगलवार रात पर हुए सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। बुधवार सुबह मृतक की पहचान मलोट निवासी राम अवतार पुत्र रामरंग के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात करीब 9 बजे राम अवसतार किल्लियांवाली रोड पर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां देर रात करीब ढाई बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की जांच में उसकी जेब से मिले आधारकार्ड से उसकी की पहचान 42 वर्षीय मलोट निवासी राम अवतार के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। समाचार लिखे जाने तक उसके परिजन अबोहर नहीं पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।