फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या पूजन के माध्यम से नारी शक्ति को बढावा देने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-5 में बंगीय परिषद की ओर से होगी दुर्गा पूजा
विज्ञापन

- कन्या पूजन से नारी शक्ति को बढ़ावा देने का दिया संदेश
अमर उजाला ब्यूूरो
पंचकूला। सेक्टर-पांच में दुर्गा पूजा स्थल पर कन्या पूजन किया गया। नवमी के दिन वीरवार को बंगीय षरिषद की ओर से पूजा की शुरुआत नवमी पूजन से की गई। वहीं, 20 कन्याओं को एक साथ बैठाकर मातृ शक्ति का गुणगान करते हुए परिषद के सदस्यों ने पूजन किया। परिषद के अध्यक्ष सुमंतो घोष ने बताया कि बच्चियों के पूजन के बाद उन्हें चुन्नी ओढ़ाकर फल और मिठाई बांटी गई। इसके बाद बारी-बारी से परिषद की महिला सदस्याओं ने कन्याओं से आशीर्वाद लेकर हवन में हिस्सा लिया। बंगीय परिषद के अध्यक्ष सुमंतो घोष ने बताया कि कन्या पूजन करने का उद्देश्य नारी शक्ति को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि जब तक नारी शक्ति को बढ़ावा नहीं मिलेगा, समाज का उत्थान संभव नहीं है।
विज्ञापन

सिंदूर खेल का आयोजन
शुक्रवार को दशमी के दिन सुबह 11 बजे सिंदूर खेल का आयोजन होगा। जिसमें सुहागन महिलाएं अपनी सुहाग की लंबी आयु के लिए मां दुर्गा से मन्नत मांगेंगी। इस दौरान महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर बधाई देंगी। बता दें दुर्गा पूजा का पंडाल 34 फुट लंबा और 54 फीट चौड़ा बनाया है। जिसकी तैयारी के लिए बंगाल के कारीगरों ने एक हफ्ता पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। पंडाल रंग-बिरंगे कपड़ों से तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें