फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में नहीं दिखा रोडवेज के हड़ताल का शहर,सामान्य रहा यातायात

Thu, 06 Sep 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
रोडवेड हड़ताल
विज्ञापन
 निजीकरण के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन की हड़ताल का असर पंचकूला में बेअसर रहा। पंचकूला बस स्टैंड समेत कालका, पिंजौर, रायपुररानी और मोरनी में बसों का संचालन आम दिनों की तरह हुआ। हालांकि हड़ताल की सूचना के चलते बस स्टैंड पर यात्रियों की चहल-पहल पहले के मुकाबले बुधवार को कम रही। जिससे रोडवेज की आय प्रभावित हुई।
विज्ञापन


वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह भी अप्रिय घटना के मद्देनजर माजरी चौक में दो, बस स्टैंड पर एक, बरवाला और कालका में एक-एक एंबुलेंस तैनात रखी थी। लेकिन कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा पंचकूला के पूर्व प्रधान बलजीत सिंह ढांगी ने बताया कि यहां से बसों का परिचालन सामान्य रहा। उन्होंने बताया कि आम दिनों की अपेक्षा बुधवार को यात्रियों की संख्या काफी कम रही। जबकि पहले की अपेक्षा बस स्टैंड से बसों ने अधिक फेरे लगाए। इसके बाद भी यात्री कम मिले।

पंचकूला-चंडीगढ़ दिल्ली एयरपोर्ट सेवा ठप
पंचकूला से चलने वाली हरियाणा रोडवेज की वॉल्वो सेवा हड़ताल के चलते बुधवार को पूरी तरह ठप रही। इसके चलते दिल्ली और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। नौ बजे यात्री हमेशा की तरह बस स्टैंड पर वॉल्वो के आने का घंटों इंतजार करते रहे। लेकिन तय समय से भी दो घंटे बाद तक बस न आने पर बुकिंग करवाने वाले यात्रियों ने काउंटर पर संपर्क किया तो पता चला कि मंगलवार को यहां से दिल्ली गई बस बुधवार को वापस नहीं लौटी। वॉल्वो सेवा बंद होने के चलते कुछ यात्रियों को इमरजेंसी में कैब बुक कर पंचकूला से दिल्ली और एयरपोर्ट तक सफर करना पड़ा।
विज्ञापन


हड़ताल का ऑटो चालकों ने उठाया पूरा फायदा
पंचकूला में इस हड़ताल का कोई खास असर नहीं दिखा, लेकिन जीरकपुर से पंचकूला और चंडीगढ़ आने वाले उन यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी, जो रोजाना दिल्ली और अंबाला की ओर से आने वाली बसों से सफर करते थे। बस हड़ताल का फायदा ऑटो चालकों ने उठाया। उन्होंने बुधवार को सवारियों से दोगुना किराया वसूला। रोजाना जीरकपुर बिग बाजार से अमरटैक्स चौक आने वाले विकास ने बताया कि हर रोज वह 10 रुपये किराया देते थे। लेकिन बुधवार को बंद का फायदा उठाकर ऑटो चालकों ने 15 रुपये वसूले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें