31 तक बगैर जुर्माना बढ़ा सकेंगे लोड
पंचकूला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कृषि, घरेलू, गैर-घरेलू व एल.टी इंडस्ट्री के उपभोक्ताओं के लिए स्वैच्छिक घोषणा योजना-2018 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत उपभोक्ता स्वेच्छा से अपने कनेक्शन पर अनधिकृत लोड की घोषणा कर बगैर जुर्माना लोड बढ़वा सकते हैं। यह योजना 31 जुलाई तक लागू रहेगी।
निगम के प्रवक्ता ने बताया कि निगम द्वारा कृषि उपभोक्ताओं को राहत देते हुए यह निर्णय लिया गया कि लोड बढ़ाने के लिए कृषि उपभोक्ताओं को सर्विस चार्ज का भुगतान नहीं करना होगा। घरेलू व गैर-घरेलू कनेक्शनों का लोड बढ़ाने के लिए उपभोक्ता बिना किसी शर्त या एफिडेविट दिए सिर्फ घोषणा पत्र के साथ नए लोड की दरों के अनुसार शुल्क जमा करवाकर आसानी से लोड में वृद्धि करवा सकते हैं।