फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं सबित हो रही हैं मील का पत्थर: लतिका शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान देश की रीढ़ की हड्डी : लतिका शर्मा
विज्ञापन

विधायक ने कहा, किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में सरकार की योजनाएं साबित हो रहीं मील का पत्थर
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। कालका की विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करनी चाहिए, जिससे उनकी आय दुगनी करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार किया जा सके। विधायक वीरवार को कृषि विज्ञान केंद्र पंचकूला के तत्वावधान में सेक्टर-14 स्थित किसान भवन के सभागार में पूर्व प्रशिक्षणार्थी सम्मेलन व अनुसूचित जाति व जनजाति सहायता सामग्री वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में बोल रही थीं। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए चलाई जा रही गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीड की हड्डी है। किसानों की आर्थिक दशा सुधारने में सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमें मील का पत्थर साबित हो रही हैं।
इस मौके पर विधायक ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित प्रशिक्षण में अनुसूचित जाति के 90 प्रतिभागियों को सहायता सामग्री वितरित की गई, जिनमें साइकिल, स्प्रे पंप, डेयरी में उपयोग होने वाले ड्रम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के संयोजक डॉ. रविंद्र सिंह चौहान ने केंद्र द्वारा आयोजित प्रशिक्षणों और अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रतिभागियों ने आश्वासन देते हुए कहा कि हमें कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षण के दौरान जो जानकारी प्राप्त हुई है, उन्हें व्यवसायों में अपनाकर अपनी आय में बढ़ोतरी करेंगे। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन बलसिंह राणा, किसान क्लब पंचकूला के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने वशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर श्यामलाल और मीडिया प्रभारी संजय अहुजा, विभिन्न गांवों के सरपंच, जिला परिषद के सदस्य धर्मवीर, प्रगतिशील किसान, कृषि विज्ञान केंद्र की प्रोफेसर अंजु मनोचा, डॉ. गुरनाम सिंह, डॉ. राजेश लाठर, रमा मेहता, राजेंद्र धीर भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें