फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.84 करोड़ की लागत से पंचकूला के नौ राउंड अबाउट होंगे विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नौ राउंड अबॉउट को नए तरीके से विकसित करने की आज से शुरुआत
विज्ञापन


- नौ राउंड अबॉउट के सौंदर्यीकरण में खर्च होंगे 2.84 करोड़ रुपये
- डिजाइन में बदलाव के साथ होगा सौंदर्यीकरण भी, सड़क दुर्घटना में आएगी कमी
- समस्या समाधान के लिए निगम ने लैंडस्केप आर्किटेक्ट के अलावा सड़क सुरक्षा सलाहकार की सेवाएं ली

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर को सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए पंचकूला निगम ने पहल शुरू कर दी है। इसके तहत शहर के सभी नौ राउंड अबॉट्स नए तरीके से विकसित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत आज से होगी। इस दौरान राउंड अबाउट को इस तरह बनाया जाएगा ताकि न केवल इसके सौंदर्य में बढ़ोतरी हो, बल्कि साइकिल और पैदल चलने वालों के लिए भी दुर्घटना की आशंका न रहे। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम पंचकूला ने लैंडस्केप आर्किटेक्ट आशीष माथुर के अलावा सड़क सुरक्षा सलाहकार नवदीप असीजा की सेवाएं ली है।
राउंड अबाउट्स के इर्द-गिर्द डिजाइन में बदलाव किया गया है ताकि सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों को तकनीकी खामियों की वजह से कोई परेशानी न हो। इस पहल से सड़कों पर कई बदलाव दिखेंगे, जिसका फायदा वाहन चालकों सहित सड़क पर चलने वाले तमाम लोगों को मिलेगा। गोल चक्कर के बीच लैंडस्केप को कुछ इस तरह विकसित किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक प्रबंधन के साथ-साथ सौंदर्यीकरण भी हो सके। इससे सड़क दुर्घटनाओं में 75 फीसदी तक की गिरावट आएगी जबकि सड़कों पर होने वाली मौतें भी 90 फीसदी तक कम होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

विदेशों में भी इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव कुछ इस तरह से किए गए हैं ताकि ट्रैफिक के लिहाज से किसी तरह की परेशानी का वाहन चालकों को सामना न करना पड़े। खास बात यह होगी फ्लाईओवर के निर्माण से महज पांच फीसदी खर्च पर बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन संभव होगा। पंचकूला की सड़कों और राउंड अबाउट्स से होकर रोजाना करीब 90 हजार वाहनों का आवागमन होता है, जिन्हें इनका फायदा मिलेगा।

फ्रांस और न्यूजीलैंड के कुछ शहरों में हो चुकी है पहल
नेशनल ग्रीन हाइवे कोड के तहत राउंड अबाउट्स पर ऐसे पौधे लगाए जाएंगे जिससे प्रदूषण कम करने में मदद मिले। फिलहाल फ्लोरिडा, फ्रांस और न्यूजीलैंड के कुछ शहरों में इस तरह की पहल की गई है। माना जा रहा है कि नगर निगम की ओर से की जा रही इस पहल से पंचकूला की सड़कों के साथ-साथ शहर की सुंदरता को भी चार चांद लगेगा।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा गीता चौक पर खर्च होंगे 49.90 लाख रुपये
दो करोड़ 84 लाख रुपये की अनुमानित लागत से पंचकूला के सभी नौ राउंड अबाउट को नई शक्ल दी जाएगी। 40.36 लाख की लागत से संदीप सागर चौक, 41.52 लाख से मेजर संदीप सांकला चौक, 49.90 लाख की लागत से गीता चौक, 29.04 लाख की लागत से महाराजा अग्रसेन चौक, 23.81 लाख की लागत से शहीद भगत सिंह चौक, 49.56 लाख की लागत से 4/5/10/11 चौक, 25.86 लाख की लागत से 9/10/15/16 चौंक जबकि 24 लाख रुपये की लागत से वाल्मीकि चौक का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें