फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंगो ईटिंग में पंचकूला की सिमरत कौर रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैंगो ईटिंग में पंचकूला की सिमरत कौर रही विजेता
विज्ञापन

पिंजौर। यादविन्द्रा गार्डन में शनिवार से शुरू हुए 27वें मैंगो मेले में आम उत्पादक किसानों ने भी अपने स्टाल लगाए हैं। इस दौरान स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रति भी काफी उत्साह देखने को मिला, जिसके परिणाम भी मौके पर ही घोषित किए गए।

- फेस पेंटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंचकूला की सुनंदा को प्रथम, सिख कन्या हाई स्कूल कालका की स्नेहा को दूसरा व नोबल हाई स्कूल की प्रियंका को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन


- सीनियर वर्ग में संस्कृति मॉडल स्कूल, पंचकूला के संरिंद्र को प्रथम, न्यू इंडिया सीनियर स्कूल पंचकूला की हिमांशी को दूसरा तथा सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल पिंजौर की हिमानी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
- रंगोली प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अमरावती स्कूल पिंजौर को प्रथम, न्यू इंडिया पब्लिक स्कूल को दूसरा तथा भवन विद्यालय को तृतीय स्थान प्राप्त हुए जबकि डीसी मॉडल सेक्टर-सात पंचकूला की टीम को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।

- सीनियर वर्ग में सोफिया कॉवेंट स्कूल को प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर को दूसरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीटना को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल पिंजौर की टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

- एकल डांस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मोतीराम स्कूल चंडीगढ की मुस्कान को पहला, सोफिया कॉवेंट स्कूल कालका की प्रज्ञा को दूसरा तथा बाल भारती स्कूल की मुस्कान को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मनित किया गया।

- सीनियर वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 पंचकूला की शिखा को प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोट पंचकूला की आरजू को दूसरा तथा सिख कन्या उच्च विद्यालय के जतिन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


- आम मेले की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगिता मैंगो ईटिंग के जूनियर वर्ग में कालका के जतिल, रादौर के अरमान तथा रामगढ़ के अजीत को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। जबकि सीनियर वर्ग में सेक्टर-28 पंचकूला की सिमरत कौर को प्रथम, चरखी दादरी के अंकुश को द्वितीय तथा मनीमाजरा की कमलेश तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें