फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की श्रेणी में शामिल चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 140 करोड़ रुपये की राशि खर्च जाएगी3333333

विज्ञापन
विज्ञापन
31 को रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के लिए खुलेगा टेंडर
विज्ञापन


- वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की श्रेणी में शामिल चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 140 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी
- स्टेशन के पंचकूला और चंडीगढ़ साइड को कंकोर्स ब्रीज से जोड़ा जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की श्रेणी में शामिल चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसकी पुष्टि रेलवे की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष सुदीप बंदोपाध्याय की। वह सोमवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दौरा करने आए थे। इस मौके पर रेलवे के नार्दन जीएम, सीनियर डीसीएम प्रवीणा गौड़ द्विवेदी, स्थानीय स्टेशन मास्टर टीपी सिंह व अन्य रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान सुदीप ने बताया कि प्रोजेेक्ट का टेंडर 31 मई को खुलेगा। प्रोजेक्ट पर करीब 140 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस बजट में रेलवे स्टेशन के पंचकूला और चंडीगढ़ साइड का विस्तार किया जाएगा और यात्रियों से जुड़े हर तरह के बंदोबस्त किए जाएंगे। टेंडर खुलने के करीब 90 दिनों के बाद काम शुरू किया जाता है।
विज्ञापन


36 मीटर कंकोर्स से रेलवे स्टेशन एक छोर से दूसरा छोर जुड़ेगा
रेलवे स्टेशन के चंडीगढ़ और पंचकूला साइड बहुमंजिला इमारत तैयार की जाएगी। इस इमारत में फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर बनेेगा। इसमें यात्रियों से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनमें वेटिंग रूम, लाउंज, खाने-पीने की सुविधा शामिल हैं। ये इमारत 60 मीटर चौड़ी और 42 मीटर गहरी होगी। इसके अलावा पंचकूला और चंडीगढ़ साइड को कंकोर्स ब्रीज से जोड़ा जाएगा। यह करीब 36 मीटर चौड़ा होगा। कंकोर्स पर वेटिंग के दौरान लोग मोबाइल चार्ज भी कर सकेंगे। इसके अलावा यात्रियों के बैठने की भी सुविधा होगी। वहीं दो सबवे का निर्माण भी किया जाएगा। सभी प्लेटफार्म वीआईपी बन जाएंगे। इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलेपमेंट कारपोरेशन के एमडी एवं सीईओ संजीव कुमार लोहिया ने भी इसकी पुष्टि की जो समिति अध्यक्ष के साथ चंडीगढ़ आए हुए थे। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर रहना भी संभव होगा
इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलेपमेंट कारपोरेशन के एमडी एवं सीईओ संजीव कुमार लोहिया ने बताया कि स्टेशन के पुन: विकास तथा एकीकृत स्टेशन प्रबंधन योजना के तहत रेलवे ने योजना तैयार की है, इसके तहत चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बहुमंजिला आवासीय फ्लैट भी होगा। यहां निजी डेवलपर को वाणिज्यिक-सह-आवासीय कांप्लेक्स बनाने की अनुमति होगी। इसके लिए उन्हें 99 वर्ष की लीज पर स्टेशन की जमीन मुहैया कराई जाएगी। निजी कंपनियां इन स्टेशनों के पुनर्विकास के अलावा इनका प्रबंधन भी संभालेंगी।
विज्ञापन


सांसद और पंचकूला विधायक ने रखी मांग
अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद रतन लाल कटारिया व पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने दौरा करने आई टीम को स्टेशन पर व्यापक रेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में लिखित रूप में पत्र सौंपा। जिसमें में ट्राईसिटी में मेट्रो प्रोजेक्ट की व्यवस्था, पंचकूला की तरफ से उचित कनेक्टिविटी, पंचकूला रेलवे स्टेशन की तरफ एक ही आरक्षण केन्द्र है, जिसे बढ़ाने की मांग, पंचकूला साइड वेटिंग हॉल का निर्माण, पार्किट क्षेत्र को बढ़ाना, कमर्शियल गतिविधियों की व्यवस्था, प्लेटफार्म नंबर-छह पर उचित लाइट व साइन बोर्ड की व्यवस्था के साथ-साथ सेक्टर-19 में आरओबी का निर्माण करवाने की मांगें शामिल हैं। इस मौके पर सांसद ने समिति अध्यक्ष के समक्ष चंडीगढ-बद्दी रेलवे का मुद्दा भी उठाया। इसके साथ-साथ उन्होंने यमुनानगर, चंडीगढ़ रेलवे के मुद्दे पर भी अध्यक्ष से चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें