फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चेकिंग के बाद मलेरिया विंग की टीम ने जिला खेल अधिकारी को थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मिले मलेरिया के हजारों लारवा
विज्ञापन


- चेकिंग के बाद मलेरिया विंग की टीम ने जिला खेल अधिकारी को थमाया नोटिस
- मलेरिया विंग की दस टीमें अर्बन क्षेत्र के सरकारी दफ्तरों में वाटर कूलर और कंटेनर की कर रही चेकिंग

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर - तीन स्थित देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग को पांच जगहों पर मलेरिया के लारवा मिले हैं। टीम ने यहां पर टेमी फोस एंटी लारवा मेडिसिन का छिड़काव करवाया। इसके बाद मलेरिया विंग की टीम ने जिला खेल अधिकारी को नोटिस थमाया है। विंग के हेल्थ इंस्पेक्टर जसवीर ने बताया कि टीम को यहां हजारों की तादाद में मलेरिया के लारवा मिले हैं। जसवीर का कहना है कि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सीवर और नालियां पूरी तरह से ब्लॉक हो चुकी हैं। सफाई न होने से यहां पर मलेरिया के लारवा पनप रहे हैं। वहीं, ओल्ड पंचकूला के हर्ट्स एरिया में भी मलेरिया के लारवा मिले हैं।
बता दें कि मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की दस टीमें गठित की गई। ये स्पेशल टीम पंचकूला के अर्बन क्षेत्र में सरकारी दफ्तरों में वाटर कूलर और कंटेनर की चेकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलेरिया के पांच मामले
पंचकूला जिले में अबतक मलेरिया के पांच मामले सामने आए हैं। इनमें कालका और ओल्ड पंचकूला, पंचकूला सेक्टर - 2 से मलेरिया का एक केस शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले साल मलेरिया के सबसे ज्यादा केस ओल्ड पंचकूला से आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें