बिल्डिंगों को आग के हवाले करने के मामले की सुनवाई एक जून को
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हिंसा के दौरान पंचकूला में इमारतों को जलाने के मामले में छह आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। इससे पहले भी इन आरोपियों को वाहनों को जलाने के आरोप लगे थे, लेकिन सबूत पेश नहीं किए जाने पर इन्हें बरी कर दिया गया था। बिल्डिंग जलाने के मामले में अदालत में गवाही के बाद इस मामले में जल्द फैसला भी होने की उम्मीद है। मामले की अगली सुनवाई एक जून को होगी।