फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम ने ही दिए थे डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के आदेश: खट्टा सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा प्रमुख ने दिए थे रंजीत सिंह की हत्या के आदेश: खट्टा सिंह
विज्ञापन

यौन शोषण मामले में गुमनाम चिट्ठियां भेजने को लेकर डेरा प्रमुख करता था डेरे के पूर्व प्रबंधक पर शक
डेरे में साध्वियों के साथ होने वाले यौन शोषण का खुलासा होने का था डर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में अहम गवाह और डेरा प्रमुख के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह ने विशेष सीबीआई अदालत में अपने बयान दर्ज कराए। अपनी गवाही में खट्टा सिंह ने बताया कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने ही रंजीत सिंह की हत्या के आदेश दिए थे। डेरे में साध्वियों के साथ होने वाले यौन शोषण की सच्चाई सामने न आए, इसी डर से रंजीत सिंह की हत्या का फरमान जारी किया गया था। रंजीत सिंह की हत्या से पहले इस मामले के आरोपियों के साथ डेरा प्रमुख की बैठक भी हुई थी, जिसमें रंजीत सिंह पर माफी मांगने का दबाव बनाया गया था। रंजीत सिंह ने जब माफी मांगने से इंकार कर दिया तो उसके कुछ दिन बाद ही उनकी हत्या कर दी गई।
साध्वियों से डेरे में उस वक्त होने वाले यौन शोषण के मामले को लेकर जगह-जगह गुमनाम चिट्ठी भेजने के पीछे डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह का हाथ होने का शक था। गुरमीत राम रहीम को इस बात का भी शक था रंजीत सिंह ने अपनी बहन से ही गुमनाम चिट्ठी लिखवाई थी।
विज्ञापन

खट्टा सिंह ने अपने बयान में कहा कि डेरे के अंदर चल रहे यौन शोषण मामले का खुलासा न हो जाए, इसलिए गुरमीत राम रहीम ने मेरे सामने 16 जून, 2002 को सिरसा डेरे में रंजीत सिंह को मारने के आदेश दिए थे। देर रात डेरा प्रमुख ने डेरा की गुफा में इस मामले में आरोपी कृष्ण लाल, अवतार सिंह, इंद्रसेन, दर्शन सिंह, जसवीर सिंह और सबदिल के साथ बैठक की।
इस दौरान पहले आरोपियों ने रंजीत सिंह पर माफी मांगने का दबाव बनाया और फिर से ड्यूटी पर लौटने को कहा। डेरा प्रमुख ने भी रंजीत से माफी मांगने का दबाव बनाते हुए उसे दोबारा ड्यूटी पर पहले की तरह काम करने को कहा। इस बैठक के बाद 10 जुलाई, 2002 को पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या करवा दी गई।
विज्ञापन

सीबीआई की अदालत में हाल ही में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या मामले में भी खट्टा सिंह ने गवाही दी थी। अब रंजीत सिंह और रामचंद्र छत्रपति की हत्या में खट्टा सिंह की गवाही के बाद इस मामले की अगली सुनवाई 15 मई को होगी। हत्या के दोनों मामलों में खट्टा सिंह की गवाही को क्रॉस एग्जामिन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें