हर सप्ताह धार्मिक स्थलों के लिए रवाना होगी बस
- 25,26 मई से शुरू होगी बस यात्रा
- 32 यात्रियों को मिलेगा नि:शुल्क सफर का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरिद्वार, सालासर, बाघा बॉर्डर, वृंदावन और ज्वाला और चिंतपूर्णी सहित अन्य धार्मिक स्थलों के लिए धार्मिक बस यात्रा का 25-26 मई से धार्मिक बस यात्रा की शुरुआत होगी। धार्मिक यात्रा पर हर शनिवार बस रवाना होगी, जिसमें 32 यात्रियों को नि:शुल्क सफर का मौका मिलेगा। अमरनाथ अग्रवाल ग्रुप की ओर से धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ 25 मई से मनसा देवी मंदिर स्थित गोधाम से किया जाएगा। पहले दिन यह धार्मिक बस मां ज्वाला जी और चिंतपूर्णी जाएगी। इस धार्मिक बस यात्रा में बुजुर्गों एवं महिलाओं सहित अन्य वर्गों को भी सफर का मौका मिलेगा। ट्रस्ट के चेयरमैन कुलभूषण गोयल, डायरेक्टर जीवन अग्रवाल, हरगोबिंद गोयल, डॉ. नरेश मित्तल, कुसुम गुप्ता ने संवाददाताओं को धार्मिक यात्रा की जानकारियां दी। हर शनिवार को धार्मिक बस यात्रा रवाना होगी।
कुलभूषण गोयल और हरगोबिंद गोयल ने बताया कि लोगों के लिए धार्मिक स्थलों पर रहने और खाने की व्यवस्था भी महज 200 रुपये में की जाएगी। मौके पर पूर्व पार्षद सुभाष निषाद, गोमती प्रसाद, सुनीता रानी, केहर सिंह, गोपाल सिंह भी उपस्थित थे।