फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को लौहगढ़ साहिब की 308वीं वर्षगांठ पर समागम

विज्ञापन
विज्ञापन
27 को लौहगढ़ साहिब की 308वीं वर्षगांठ पर समागम
विज्ञापन

सिख इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप, पुस्तक पर पाबंदी की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
गुरुद्वारा नाडा साहिब में एसजीपीसी प्रधान एवं शिरोमणि अकाली दल के सदस्यों की मंगलवार को एक बैठक हुई। इस मौके पर बाबा बंदा सिंह बहादुर की ओर से स्थापित सिख राज्य की पहली राजधानी लौहगढ़ साहिब (यमुनानगर) की 308वीं वर्षगांठ 27 मई को मनाने का फैसला लिया गया है। इस समागम में शिरोमणि अकाली प्रधान सुखबीर सिंह बादल बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगे। एसजीपीसी प्रधान ने हरियाणा सरकार की तरफ से 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में से सिख गुरू साहिब का इतिहास हटाने की निंदा की हैं। बैठक में एकेडमी ऑफ हिस्ट्री एंड कल्चर, कुरुक्षेत्र की ओर से प्रकाशित किला लौहगढ़ साहित साहिब के इतिहास से संबंधित एक पुस्तक पर पाबंदी लगाने की मांग की गई है, क्योंकि इस इस पुस्तक में सिख इतिहास से छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन

बैठक में युवा अकाली दल के सदस्यों ने कालका से अमृतसर के लिए ट्रेन चलाने की मांग एसजीपीसी प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल से की। शिरोमणी अकाली दल हरियाणा के इंचार्ज बलविन्दर सिंह, यूथ अकाली दल के सीनियर उप प्रधान दलजीत सिंह मर?, जरनल सचिव लखविन्दर सिंह सदाना, अकाली नेता डा. हरनेक सिंह, हरदीप सिंह भुल्लर, गुरप्रीत सिंह ने एसजीपीसी प्रधान को मांग पत्र सौपा। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, डेराबस्सी विधायक एनके शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें