फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मलेरिया का आकड़ा पहुंचा तीन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाडा सहिब एरिया में एक व्यक्ति में मलेरिया की पुष्टि
विज्ञापन

- जिले में मलेरिया का आकड़ा पहुंचा तीन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
नाडा साहिब एरिया के एक व्यक्ति में मलेरिया की पुष्टि हुई है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की टीम ने फॉगिंग भी करवा दी है। इसके अलावा कालका और ओल्ड पंचकूला के दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। अब जिले में मलेरिया का आंकड़ा तीन तक पहुंच चुुका है।
बता दें कि पिछले साल सबसे ज्यादा मामले मलेरिया के ओल्ड पंचकूला और नाडा साहिब से आए थे। इन दोनों जगहों को मिलाकर करीब 60 मामले मलेरिया के थे। मलेरिया मादा एनाफिलिज मच्छर के काटने से होता है। ये मच्छर रात को काटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला में मलेरिया के हाई रिक्स जोन घोषित:
- स्वास्थ्य विभाग ने ओल्ड पंचकूला, नाडा साहिब, बाल्दवाला, मोरनी, गनौली मलेरिया के लिए हाई रिस्क जोन घोषित किया
- एक मई से हाई रिस्क एरिया में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार चार माह तक स्प्रे करवाया जाएगा।

पंचकूला फॉगिंग को लेकर निगम कमिश्नर को लिखा पत्र:
शहरी क्षेत्र में फॉगिंग कराने के लिए सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन पंचकूला के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर ने पंचकूला नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है और जल्द से जल्द फॉगिंग कराने की मांग की है। ताकि मच्छर जनित बीमारियों से लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें