फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए पर दे सकेंगे, उद्योग वेयर हाउस में भी ट्रांसफर होंगे, एफआरए बढ़ेगा, हर तरह के सर्विस सेंटर खोले जा सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग सेक्टर होंगे एचएसआईआईडीसी में ट्रांसफर, उद्यमियों को मिलेंगे कई फायदे
विज्ञापन


- किराए पर दे सकेंगे, उद्योग वेयर हाउस में भी ट्रांसफर होंगे, एफआरए बढ़ेगा, हर तरह के सर्विस सेंटर खोले जा सकेंगे
- प्रदेश के बारह जिलों के उद्योग अगले माह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से एचएसआईआईडीसी को ट्रांसफर हो जाएंगे
दीपक शाही
पंचकूला।
प्रदेश के इंडस्ट्रियल सेक्टर जैसे ही एचएसवीपी से एचएसआईआईडीसी को ट्रांसफर होंगे उद्यमियों को इसका काफी लाभ मिलेगा। करीब 12 जिलों के इंडस्ट्रियल सेक्टर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) को ट्रांसफर हो जाएंगे। इसकी मंजूरी सरकार से मिल चुकी है। वहीं दोनों विभागों में इसको लेकर ऑफिशियल आदेश भी जारी हो चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उद्योग अप्रैल में एक से दूसरे विभाग को ट्रांसफर भी हो जाएगा।

ट्रांसफर होने के बाद ये होंगे फायदे
- अगर कोई उद्यमी उद्योग चलाना नहीं चाहता तो वह एचएसआईडीसी को फीस भरकर उद्योग को वेयर हाउस में कन्वर्ट करा सकता है।
- बिना चार्जेज ऑनलाइन आवेदन कर उद्योग को किराए पर दे सकेगा।
- पहले एफआरए (क्वर्ड एरिया) 125 फीसदी था, अब 150 फीसदी है यानि अतिरिक्त 25 फीसदी क्वर्ड एरिया को फीस भरकर बनाया जा सकता है
- हर तरह का लैब और सर्विस सेंटर खोला जा सकता है, जैसे स्किल डेवलपमेंट और कोचिंग सेंटर, मीडिया हाउस, कंसल्टेंड ऑफिस।
- एटीएम मशीन, बैंकिंग सर्विसेज, आर्किटेक्ट और इंजीनियरिंग सेक्टर से जुड़े ऑफिसेज।
- ईएमपी(स्टेट मैनेजमेंट प्रॉसिजर) 2016 का लाभ मिलेगा।
- धर्मकांटा खोला जा सकता है, कोरियर सर्विसेज व ट्रांस्पोर्टेशन सर्विसेज खोले जा सकते हैं
- साइबर कैफे और डॉक्यूमेंटेशन सेंटर खोले जा सकते हैं

ये उद्योग सेक्टर होंगे ट्रांसफर
भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, हिसार, कुरुक्षेत्र, पानीपत, मुरथल, पंचकुला, रेवाड़ी, सिरसा, धारूहेड़ा व बहादुरगढ़ के हुडा के अंडर आने वाले सभी इंडस्ट्रियल सेक्टर अब एचएसआईडीसी को मरम्मत के लिए हैंडओवर हो जाएंगे।
विज्ञापन


क्या कहते हैं उद्यमी

हरियाणा के उद्योग अप्रैल में एचएसवीपी से एचएसआईआईडीसी में ट्रांसफर होंगे। जिसका प्रदेश के उद्यमियों को काफी फायदा मिलेगा। वह बिना विभाग के दफ्तर गए अपनी समस्याओं का ऑनलाइन माध्यम से हल निकाल सकेंगे। वहीं खाली पड़े प्लाटों का भी इस्तेमाल हो सकेगा। - राकेश गर्ग, जनरल सेक्रेट्री, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन पंचकूला।

जल्द 12 जिलों के इंडस्ट्रियल सेक्टर को एचएसवीपी से एचएसआईआईडीसी को ट्रांसफर होंगे। इससे इंडस्ट्री सेक्टर को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। वहीं इंडस्ट्री का पलायन भी रुकेगा। - रमेश अग्रवाल, प्रधान इंडस्ट्री एसोसिएशन पंचकूला।
विज्ञापन



एचएसआईडीसी में ट्रांसफर होने के बाद बिना चार्जेज ऑनलाइन आवेदन कर उद्योग को किराया पर दिया जा सकेगा। वहीं पहले एफआरए (क्वर्ड एरिया) 125 फीसदी था, पहले एफआरए (क्वर्ड एरिया) 125 फीसदी था, अब 150 फीसदी है यानि अतिरिक्त 25 फीसदी क्वर्ड एरिया को फीस भरकर बनाया जा सकता है। - अशोक गर्ग, उद्यमी पंचकूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें