फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-डॉ. अशोक तंवर सहित कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विस घेराव को निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन

- हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा में डॉ. अशोक तंवर सहित कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता ने लिया हिस्सा
- जबरन चंडीगढ़ में घुसने पर किया गिरफ्तार, बसों में भरकर मनीमाजरा पुलिस थाने में ले जाकर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
कालका से हरियाणा विधान सभा घेराव के लिए निकले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के प्रयासों पर चंडीगढ़ पुलिस ने पानी फेर दिया। सोमवार को अशोक तंवर ‘हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ’ साइकिल यात्रा लेकर कालका से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ साइकिल पर जैसे ही पंचकूला-चंडीगढ़ बार्डर से आगे बढ़े, तभी पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान तंवर ने जबरन समर्थकों सहित चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की, तो चंडीगढ़ पुलिस ने अशोक तंवर सहित उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया और बसों में भरकर मनीमाजरा पुलिस थाने ले गई। जहां बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
तंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। हरियाणा में कानून व्यवस्था दम तोड़ने लगी है, वहीं किसान, मजदूर, छोटा व्यापारी व नौजवानों में आक्रोश है। इसलिए ‘हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ’ साइकिल यात्रा के जरिए कांग्रेस जनता की आवाज उठा रही है और पुलिस के जरिए आक्रोश को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हरियाणा की जनता की यह आवाज अब नहीं दबेगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन

डॉ. तंवर ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव करना था लेकिन अपनी विफलता छिपाने के लिए मनोहर लाल सरकार ने पुलिस को आगे कर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता की आवाज उठाने के लिए जहां भी गिरफ्तारी देनी पड़े वे इसके लिए तैयार हैं। इससे पहले भी उन्हें जनता के हक की आवाज उठाने के लिए कई बार गिरफ्तार किया गया है, लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता भाजपा की तानाशाह सरकार के खिलाफ नहीं झुकेगा।
विज्ञापन

मौके पर पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, जयपाल सिंह लाली, रामप्रसाद, सुनील सरोहा, ओमप्रकाश देवीनगर, राजेश कौना, यूकेश शर्मा, विनय धीर, नीरज चौधरी, राघव, रघुवंश मल्होत्रा, संतोष शर्मा, राकेश सौंधी, प्रदीप जैलदार, कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी, देवेंद्र सिंह, प्रवक्ता कुलदीप सोनी, हरियाणा वेयर हाऊसिंग कॉरपोरेशन के पूर्व चेयरमैन सुरेश शर्मा, सतीश बंधू, हरिओम कौशिक, प्रदेश महासचिव सतविंद्र सिंह संधू, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष पंकज खरबंदा, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप बूरा, जगजीत हुड्डा, भवानी सिंह, गुरदीप सिंह, टेकचंद मिढा, हिम्मत यादव, मनवीर कौर गिल, कुलताज सिंह, दयाल सिंह पिंजोरी सहित कांग्रेस सेवा दल, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस आदि कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और अन्य संबंधित संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें