झाड़ियों में मोर्टार की सूचना, किया डिस्पोज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
रामगढ़ और मट्टावाला के बीच झाड़ियों में जैसे ही एक व्यक्ति ने मोर्टार मिलने की सूचना दी। जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। वहीं, तत्काल इस मामले की पुलिस को जानकारी दी गई ताकि इसे निष्क्रिय किया जा सके। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इस इलाके में घेराबंदी कर, बम स्कवॉयड को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर बम स्कवॉयड ने मोर्टार को डिस्फ्यूज कर दिया। आसपास के क्षेत्र में फायरिंग रेंज भी है, जहां पहले भी बम शेल मिल चुके हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि शनिवार को जब बम स्कवॉयड पहुंची तो मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को भी नहीं पता चल पा रहा था कि ग्रेनेड है या मोर्टार। इसे डिस्फ्यूज करने के बाद भी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। रामगढ़ चौकी इंचार्ज ने बताया कि मौके से एक बम जैसा कुछ बरामद किया गया है, जिसका आकार छोटा है।