फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-प्रदेश के अलग अलग जिलों के चार आयुवर्ग में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राज्य अंतर केंद्र योग प्रतियोगिता में गुरुग्राम बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन

- प्रदेश के अलग-अलग जिलों के चार आयुवर्ग में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
- प्रत्येक जिले से 12 लड़कों और 12 लड़कियों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर तीन के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हरियाणा राज्य अंतर केंद्र योग प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब गुरुग्राम के नाम रहा। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के चार आयुवर्ग 8-12, 12-15, 15-19, 19-25 में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें प्रत्येक जिले से 12 लड़के और 12 लड़कियां शामिल हैं। खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया।

लड़कों के वर्ग में:
लड़कों में 8 से 12 आयु वर्ग में गुरुग्राम के गौरव पहले, झज्जर के हितेश दूसरे और हिसार के नैतिक शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, सब जूनियर कैटेगरी के 12 से 15 आयु वर्ग में झज्जर के सचिन और सोनीपत के मन्नू पहले, सोनीपत के आशीफ दूसरे व भिवानी के शेखर और सन्नी तीसरे स्थान पर रहे। जबकि, जूनियर 15 से 19 आयु वर्ग में रोहतक के अरुण पहले और करनाल के सुशील दूसरे स्थान व रेवाड़ी के नीरज तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, सीनियर आयु वर्ग में झज्जर के विपिन पहले, गुरुग्राम के सचिन दूसरे स्थान व यमुनानगर के सूरज तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों के वर्ग में:
लड़कियों में 8 से 12 आयु वर्ग में अंबाला की निशिता ने पहला और झज्जर की सोनिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा हिसार की नवदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं सब जूनियर कैटेगरी 12 से 15 आयुवर्ग में गुरुग्राम की राखी ने पहला, पलवल की कोमल शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि गुरुग्राम की दीपिका का तीसरे स्थान पर कब्जा रहा। वहीं, जूनियर 15 से 19 आयुवर्ग में गुरुग्राम की मधु पहले और पलवल की पिक्की ने दूसरा व यमुनानगर की रीतु ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा सीनियर 19 से 25 आयु वर्ग में गुरुग्राम की लक्ष्मी पहले, पलवल की उषा दूसरे व फरीदाबाद की दिव्या तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें