फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के रवैये की वजह से अधर में लटका छात्रसंघ चुनाव: दिग्विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


सरकार के रवैये की वजह से अधर में लटका छात्रसंघ चुनाव: दिग्विजय

- सेक्टर-एक स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में छात्रों से इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया सीधा संवाद
- बोले, 16 फरवरी को जीजेयू, हिसार में छात्रों के साथ भूख हड़ताल में होंगे शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा में छात्रसंघ चुनाव में हो रही देरी पर इंडियन नेशनल लोकदल स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (इनसो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कथनी और करनी में अंतर होने की वजह से छात्रसंघ चुनाव अधर में लटका है। मंगलवार को सेक्टर-एक स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में छात्रों से सीधा संवाद करते हुए दिग्विजय ने कहा कि भाजपा सरकार ने छात्रों के अधिकारों को कुचलने का काम किया है। कई बार छात्रसंघ चुनावों को लेकर सरकार से बातचीत भी की गई, लेकिन हर बार छात्रों की मांगों की अनदेखी की गई।
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 16 फरवरी को जीजेयू, हिसार में छात्रों के साथ भूख हड़ताल में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज किसी तरह की अगर समस्या होती है तो इसके समाधान के लिए छात्र एकता का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि छात्रों के बीच आपस में तमाम समस्याओं पर खुलकर बातचीत होनी चाहिए। दिग्विजय चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा अमेरिका के अंदर किसी भी व्यक्ति की मौत होने पर प्रधानमंत्री ट्वीट करते हैं। पंचकूला में हुए दंगे में 36 लोगों की मौत हो गई लेकिन प्रधानमंत्री की तरफ से एक संवेदना भरा कोई ट्वीट भी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां भी मिलेंगे सीएम को दिखाएंगे काले झंडे
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उन्होंने कहा कि इनसो ने फैसला लिया है कि मुख्यमंत्री की ओर से स्टूडेंट्स के साथ जो अनदेखी की गई है, उसे देखते हुए अब जहां भी मुख्यमंत्री मिलेंगे, उन्हें काले झंडे दिखाएंगे। छात्र संघ चुनावों को भाजपा टाल रही है। इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने दिग्विजय चौटाला का पंचकूला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि इनेलो युवाओं के हर संघर्ष में साथ खड़ी है। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता एसपी अरोड़ा, अमनदीप चौधरी, पंकज पंवार, इनसो नेता विकास मालिक, अंकुश निषाद, युवा जिला प्रधान सोनू, विजेन्दर शर्मा कामी, सुरेंद्र कुंडू, मनदीप करणपुर, अमन जैलदार, रविंदर बतौर, सोनू दहिया, तरुण शर्मा सहित अन्य युवा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें