फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में नवनियुक्त डायरेक्टर हरी दीप कुमार स्टेशन के पहले डायरेक्टर चुने गए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाएंगे : हरी दीप कुमार
विज्ञापन

-हरी दीप कुमार चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पहले डायरेक्टर बने
-आज चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर संभालेंगे पद
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं पर सोमवार से चंडीगढ़ के नवनियुक्त डायरेक्टर हरी दीप कुमार की खास नजर होगी। क्योंकि वह सोमवार सुबह 10 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर डायरेक्टर के पद पर ज्वाइन करेंगे। पहले वह फिरोजपुर में असिस्टेंट कॉमर्शियल मैनेजर व एन्वायरमेंट हाउसिंग कीपिंग मैनेजमेंट के पद पर कार्यरत थे।
अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्टेशन की कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा और यात्रियों को स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस पद पर ज्वाइन करने के बाद उनकी प्राथमिकता है कि यहां जो भी प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में पदभार ग्रहण करने के बाद यहां काम करने वाले कर्मचारियों की बैठक की जाएगी। कर्मचारियों की जो भी समस्याएं हैं उनके काम करने में आती हैं उसे ध्यान में रखते हुए उसे सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारियों की समस्या मेरी टाप लिस्ट में है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की स्थिति तो ठीक है परंतु इसे उच्च दर्जा दिलाने में काम किया जाएगा। यहां कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है जल्द से इसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे बोर्ड ने पांच रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन डायरेक्टर की नियुक्ति किए है, जिसमें चंडीगढ़, अंबाला, लुधियाना, अमृतसर व जम्मू शामिल हैं। स्टेशन डायरेक्टर का मुख्य कार्य स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ यात्रियों को समस्या मुक्त सुविधाएं, ट्रेनों का समय से आगमन और प्रस्थान, डिस्प्ले बोर्ड का सुचारु संचालन, खानपान और वेंटिग स्टॉल की निगरानी, आधारभूत जरूरतों को तुरंत उपलब्ध कराना, यात्रियों की सेवा सुरक्षा संबंधी शिकायतों का तुरंत निराकरण करना आदि शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें