फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में हुई दंगे में सेब मंडी को भी 40 करोड़ से अधिक का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दंगे में सेब मंडी को 40 करोड़ की लगी चपत
विज्ञापन

करीब 60 फीसदी सेब में है ओले का असर
एक दिन बंद रही मंडी, बाकी दिन शहर के बाहर रुके रहे ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
डेरा प्रमुख की पंचकूला में पेशी के दौरान एक दिन के लिए सेब मंडी पूरी तरह बंद रही। इस कारण देश के अलग अलग कोने में सेब नहीं भेजे जा सके। जबकि हिमाचल से इसकी आवक भी कम रही। इस वजह से कारोबारियों को करीब 40 करोड़ का नुकसान हुआ। रोजाना मंडी से 200 से अधिक ट्रक देशभर में भेजे जाते हैं, लेकिन दंगे के कारण लगे कर्फ्यू से वाहनों के आवागमन में हुई दिक्कत और कुछ वाहनों रोके जाने का असर कारोबारियों पर पड़ा है।
सेब मंडी की गठित कमेटी के सदस्य दिग्विजय कपूर ने बताया कि सेब का कारोबार केवल 25 अगस्त को नहीं हुआ। बाकी दिनों में गाड़ियां आईं, लेकिन उनकी तादाद थोड़ी कम रही। कुछ ट्रकों को शहर की सीमा से दूर रोक दिए जाने की वजह से रोजाना होने वाले कारोबार का नुकसान हुआ। इस मद में चार-पांच दिन में कारोबारियों को व्यापार में करीब 40 करोड़ का नुकसान हुआ, क्योंकि रोजाना 200 से अधिक ट्रक दूसरे प्रदेशों के लिए भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओले से 60 फीसदी सेब प्रभावित
आढ़ती और कारोबारियों ने बताया कि इस बार हिमाचल में ओले से करीब 60 फीसदी सेब खराब हुए हैं। सेब के साथ काले धब्बे भी हैं, जिस कारण रेट पर असर पड़ रहा है। हालांकि अगले महीने से मंडी में किन्नौर के सेब भी पहुंच जाएंगे, जिनकी क्वालिटी काफी बेहतर होने की उम्मीद है। फिलहाल पंचकूला की यह सबसे बड़ी मंडी है, जहां से हर प्रदेश में माल भेजा जाता है।

गुणवत्ता के मुताबिक सेब की कीमत
प्रति पेटी-वजन 20-25 किलोग्राम
700-1000
1100-1800
1800-2200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें