फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टरेस मितल ने पंचकूला से क्लीन एंड ग्रीन कैंपेन की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला से क्लीन एंड ग्रीन अभियान शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एके मित्तल ने ‘सेव इन्वायरमेंट, सेव लाइफ’ ए क्लीन एंड ग्रीन कैंपेन की शुरुआत की। सेक्टर-14 स्थित अथॉरिटी की बिल्डिंग से अभियान की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पूरे प्रदेश में शुरुआत की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर जस्टिस मित्तल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी आम नागरिकों के साथ साथ प्रदेश सरकार और तमाम संस्थाओं की भी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि फिलहाल सात दिनों के लिए अभियान की शुरुआत की गई है, भविष्य में इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इस मौके पर मौजूद प्रधान मुख्य वन संरक्षक पीपी भोजवैध ने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष 2.5 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि सभी नागरिक के नाम पर एक-एक पौधा जरूर लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें