फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-19 में मंडी न लगने विधायक पर साधा निशाना 22-21-10

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब की लाठी बेआवाज होती है, लेकिन...
विज्ञापन

सेक्टर-19 में मंडी न लगने देने पर पार्षद ने विधायक पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर 19 में मंडी नहीं लगाए जाने के फैसले से खफा वार्ड नंबर 13 के पार्षद रविकांत स्वामी ने फेसबुक के जरिये विधायक पर हमला बोला है। इसमें लिखा है कि गरीब की लाठी बेआवाज होती है, लेकिन...। इस फेसबुक अपडेट को काफी लोगों ने लाइक किया है। पार्षद ने मंडी के मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा है कि इसे कहते हैं राजनीति के रंग। जब वोट चाहिए थे तो सेक्टर-19 में सब्जी मंडी के लिए डीसी को ज्ञापन सौंपने के लिए विधायक भी साथ थे। अब वही मंडी अवैध लगने लगी। इस मामले में विधायक ने कहा कि मंत्री और मुख्यमंत्री के इस संबंध में आदेश थे कि सप्ताह में एक ही दिन मंडी लगेगी। अन्य सेक्टरों में भी साप्ताहिक मंडी एक दिन ही लगती है।
विज्ञापन

पार्षद पिछले लंबे समय से सेक्टर-19 में सब्जी मंडी लगाने की कवायद में जुटे रहे हैं। पहले यह मंडी हुडा की पार्किंग में लगती थी। सेक्टरवासियों की शिकायत पर जब हुडा ने इस मंडी को बंद कराया तो मंडी फुटपाथ पर लगने लगी। लेकिन ग्रीवांसेज कमेटी की बैठक से ठीक एक दिन पहले रविवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने मंडी बंद करा दी। बैठक में मंडी बंद किए जाने पर लोगों ने खूब हंगामा किया। लेकिन मंत्री कविता जैन ने स्पष्ट कर दिया कि सेक्टर-19 में रोजाना की बजाय सप्ताह में एक दिन ही मंडी लगेगी। बैठक में डीसीपी ने भी मंत्री को आश्वासन दिया कि सेक्टर-19 में अवैध मंडी नहीं लगने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें