फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 वर्ष से नही मिला डिपो होल्डरो का कमीशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चार वर्ष से नहीं मिला डिपो होल्डरों का कमीशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी।
रायपुररानी व बरवाला के करीब 48 डिपो होल्डरों ने मांग उठाई है कि उन्हें चार वर्ष से राशन बांटने की एवज में मिलने वाला कमीशन नहीं मिला है। डिपो होल्डरों ने रोष जताते हुए कहा कि विभाग ने कमीशन को लेकर बिल मांगे थे, जो विभाग के पास जमा करवा दिए। लेकिन अभी तक कमीशन की कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते उन्हें खर्च चलाना तक मुश्किल हो गया है। डिपो होल्डरों ने कहा कि उन्हें प्रति किलो अनाज बांटने के हिसाब से कमीशन मिलता है। अंतिम बार 2013 में कमीशन मिला था। इसके बाद कमीशन देने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया। डिपो होल्डरों ने कहा कि कॉन्फैड में ऑडिटर के पास उनका कमीशन फंसा हुआ है। उनकी मांग है कि शीघ्र ही उन्हें उनका मेहनताना दिलाया जाए। ताकि वह काम सुचारु चल सके। बता दें कि रायपुररानी के 36 और बरवाला के 12 डिपो होल्डर हैं, जो लोगों को सरकारी राशन बांटने का काम करते हैं। जब से पीओएस डिवाइस से सरकार ने राशन बांटने की पहल की है, तब जाकर चार साल बाद राशन बांटने की कमीशन याद आई। अब मांग की जा रही है कि उन्हें राशन बांटने का कमीशन दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें