फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के कनैक्शन मांगे तो जनस्वास्य विभाग ने कहा कि एरिया एपरूव्ड नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के कनेक्शन न मिलने पर रत्तपुर के लोगों ने जताया रोष
विज्ञापन

अफसरों ने दो साल से नहीं दिए पानी के कनेक्शन, लोगों से कहा-इलाका अप्रूव्ड नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
नगर निगम जोन पिंजौर के वार्ड नंबर 4 कि अंतर्गत आने वाली रत्तपुर कालोनी के करीब 20 लोगों से अधिक घरों में पानी सप्लाई के कनेक्शन न लगाए जाने को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग पहुंचे और रोष जताया। कॉलोनी के कैलाश चंद सैनी, कमलेश कुमार, गुरमीत सिंह, मीनू देवी, अनीता देवी ने बताया कि कॉलोनी के लगभग 40 घर विगत दो साल पहले बने थे, जिनमें करीब दो साल से पानी के कनेक्शन ही नहीं लगाए गए हैं। कालोनीवासियों ने बताया कि वे पिछले करीब दो साल से पानी के कनेक्शन लगाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन कनेक्शन नहीं लगे। हर बार विभाग के अधिकारियों से मांग की जाती है लेकिन वह कहते हैं कि कॉलोनी अवैध है। जबकि 20 अक्तूबर 1995 के हरियाणा सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार रत्तपुर कॉलोनी के खसरा नंबर 69, 70, 71, 72 व 73 में बने घर रेगुलर कॉलोनी के तहत आते हैं। लोगों ने बताया कि दो साल से वह पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों ने कहा कि नगर निगम की ओर से वसूले जा रहे टैक्सों को देने के बावजूद मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। सोमवार को 20 से अधिक लोगों ने जन स्वास्थय विभाग के कार्यालय के बाहर एसडीओ से पानी का कनेक्शन लगाने को कहा।
विज्ञापन

पहले अप्रूवल लेकर आएं : एसडीओ
एसडीओ विकास गुप्ता ने बताया कि उनके पास न्यू इंडिया स्कूल के पास की कॉलोनी के लोग आए थे, लेकिन उनका एरिया अप्रूव्ड न होने के कारण पानी के कनेक्शन नहीं लगाए जा सकते। अगर नगर निगम या फिर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से उस एरिया के अप्रूव्ड होने की बात लिखवाकर लाते हैं तो कनेक्शन लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें