फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राब्लम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवरेज लाइन-स्ट्रीट लाइट नहीं, गंदगी से जिंदगी बेहाल
विज्ञापन

कालका की खुराना कॉलोनी में नहीं अफसरों का आना, लोग बोले-कार्रवाई की जाए
अमर उजाला ब्यूरो
कालका। कालका की खुराना कॉलोनी के साथ लगाती श्रीकृष्णा एवेन्यू वासी अधिकारियों की अनदेखी के कारण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कॉलोनीवासी सतीश सिंगला, जगदीश दुहां, राम कुमार, प्रेमपाल, अशोक कुमार, विपुल गुप्ता, सचिन ढिल्लों, सुनील यादव व अन्य निवासियों का कहना है की उनकी कॉलोनी में न तो सीवरेज लाइन डली है और न ही स्ट्रीट लाइट्स हैं।
उन्होंने बताया कि कॉलोनी की अधिकतर गलियां कच्ची पड़ी हैं। नालियां भी नहीं बनाई गई हैं। ऐसे में कालोनी की कच्ची गलियां दूषित पानी से भरी रहती हैं। गलियों में पानी जमा रहने से मच्छर की भरमार हो गई है। बदबू से लोगों का जीना दूभर गया है। बरसात में दिक्कतें और बढ़ गई हैं। अगर अफसरों ने यहां जल्द ध्यान नहीं दिया तो बीमारी फैल सकती है। क्योंकि कच्ची गलियों में बरसात का पानी जमा हो जाता है और कई दिनों तक कीचड़ और पानी भरा रहता है। ऐसे में पैदल चलना तो दूर की वाहन भी नहीं निकल पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी वासियों का कहना है कि उन्होंने इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया। लेकिन हालात जस के तस बने हैं। करीब चार महीने पहले कालका विधायक को भी यहां बुलाकर कालोनी वासियों ने अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दी थी। लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें