18 जुलाई तक ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए खुला पोर्टल
दूसरी मेरिट लिस्ट वाले स्टूडेंट 17 जुलाई तक फीस जमा करा सकते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पंचकूला जिले के कॉलेजों में बीए बीसीए, बीबीए, बीकॉम में दाखिले के लिए हायर एजुकेशन की ओर से 14 जुलाई से 18 जुलाई तक विभाग का वेड पोर्टल खोला गया है। ताकि जो स्टूडेंट किसी वजह से दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वो इन पांच दिनों में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकें। वहीं दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स 17 जुलाई तक फीस जमा कर सकते हैं।
20 को होगा दाखिला
जिन स्टूडेंट्स ने 14 से 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया है वो 20 जुलाई को कॉलेज में एडमिशन करा सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को सभी डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे। विभाग ने इसके लिए सिर्फ एक ही दिन 20 जुलाई का दिन तय किया है। वहीं पहली और दूसरी लिस्ट में पेंडिंग स्टूडेंट भी 20 जुलाई को दाखिला ले सकते हैं।
पीजी कोर्स में दाखिले के लिए 18 जुलाई तक आवेदन
पीजी कोर्स में दाखिले के लिए स्टूडेंट 18 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इस माह के आखिरी सप्ताह में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिले के कॉलेजों में पीजी की कुल 430 सीटें हैं।