फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रैस स्पीच

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले नोटबंदी फिर विसंगतियों से भरा जीएसटी : चेतन
विज्ञापन

कालका। पहले नोटबंदी ने आम आदमी की कमर तोड़ी व लोगों को कतार में लगाकर परेशान किया। इसके बाद विसंगतियों से भरा जीएसटी जैसा कानून बनाकर व्यापारी वर्ग को सड़क पर लाने का काम केंद्र सरकार ने किया है। नोटबंदी की तरह ही जीएसटी का भी देशभर में व्यापक स्तर पर विरोध हो रहा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस महासचिव चेतन चौहान ने पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में जीएसटी के विरोध में की बैठक में भाग लेने के प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने बताया कि इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा के नेतृत्व में जीएसटी के विरोध में आयोजित बैठक में कालका से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की तरह ही प्रदेश सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ देश तथा प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस अवसर पर चेतन के साथ पूर्व बीडीसी सदस्य रामकिशन वर्मा, पूर्व सरपंच संजीव चौहान, सरपंच पाला राम, धर्मपाल जनौली, सतीश चौहान, नरिंद्र टीपरा, काकू राणा, सोमवीर, शैल्ली, होशियार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें