फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी में 427 कोरोनो संक्रमित मिले, चंडीगढ़ में एक की मौत, बस स्टैंड पर छह पॉजिटिव मिले

Sat, 21 Nov 2020 01:47 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों से शुक्रवार को कोरोना के 150 नए संक्रमित मिले। वहीं, एक मरीज की मौत हो गई, जबकि होम आइसोलेशन में रखे गए 133 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। पॉजिटिव मिले मरीजों में 85 पुरुष और 65 महिलाएं शामिल हैं। 

विज्ञापन


सेक्टर-25 निवासी 40 साल के पुरुष की पीजीआई में शुक्रवार को मौत हुई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ डायबिटीज, टीबी और सांस का मरीज था। पॉजिटिव मिले 150 मरीजों में से सेक्टर-41 से 10, सेक्टर-45 से 6, सेक्टर-49 से 6, सेक्टर-48 से 7, सेक्टर-51 से 7, मनीमाजरा से 11, सेक्टर-7 से 6, सेक्टर-19 से 7, सेक्टर-36 से 6, सेक्टर-39 से 7, सेक्टर-34 से 5 के अलावा अन्य क्षेत्रों से मिले मरीज शामिल हैं। अब शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 16472 हो गई है, जबकि अब तक 255 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 15096 मरीज ठीक हो चुके हैं।


सेक्टर-17 बस स्टैंड पर 213 की जांच, छह संक्रमित मिले
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड पर जांच की सुविधा शुरू की है। शुक्रवार को ड्राइवरों और कंडक्टरों समेत 213 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां पर यात्रियों को जांच कराने के लिए काउंसलिंग की भी व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पर मोबाइल जांच टीम चार दिन में दिल्ली से आने वाले 612 लोगों की कोरोना जांच कर चुकी है। उनमें से अब तक 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मिले लोगों को 14 दिन तक क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि दिल्ली से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कर संक्रमण के चेन को कमजोर किया जा सकता है। क्योंकि वहां से आने वालों में संक्रमण का खतरा ज्यादा है। ऐसी स्थिति में समय रहते संक्रमण का पता लगने से संक्रमण को और ज्यादा फैलने से रोकने में आसानी होगी। 

आइए आज यहां करवाएं कोरोना की जांच
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क कोरोना स्क्रीनिंग के लिए चलाई जा रही मोबाइल टीम शनिवार को बस स्टैंड सेक्टर-17, सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर-40, सेक्टर-29 स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी, सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर-27 और सेक्टर-26 स्थित पुलिस हॉस्पिटल में रहेगी। टीम सुबह 9.30 से दोपहर बाद तीन बजे तक कोरोना की जांच कर रिपोर्ट देगी।

पंचकूला में कोरोना के 126 मामले 
कोरोना के शुक्रवार को 126 मामले सामने आए हैं। इसमें 72 मामले पंचकूला के हैं। संक्रमण से हराने वालों का रिकवरी रेट अब 92.8 फीसदी पहुंच गया है। अब तक पंचकूला में संक्रमण से 121 मौतें हो चुकी हैं। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला के बडोनाकलां में 8, भुंड में एक, आईटीबीपी में दो, कालका में एक, एमडीसी-5 में दो, नाडा साहिब में एक, पिंजौर में एक, रामपुर में एक, सकेतड़ी में एक, सेक्टर-10 में एक, सेक्टर-11 में नौ, सेक्टर-12 में एक, सेक्टर-14 में एक, सेक्टर-15 में तीन, सेक्टर-16 में पांच, सेक्टर-17 में तीन, सेक्टर-19 में तीन, सेक्टर-2 में एक, सेक्टर-20 में सात, सेक्टर-21 में पांच, सेक्टर-24 में एक, सेक्टर-25 में एक, सेक्टर-26 में छह, सेक्टर-7 में एक, सेक्टर-8 में चार, सेक्टर-9 में दो कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

मोहाली में 151 नए संक्रमित मिले
शुक्रवार को जिले में 151 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। 61 ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। बता दें कि अब तक जिले में कोरोना के कुल 14,183 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 12,676 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं, जबकि 263 की मौत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें