भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह, बाएं हाथ के पेसर बरिंदर सरन, दाएं हाथ के बल्लेबाज अनमोल प्रीत सिंह, दाएं हाथ के लेग स्पिनर मंयक मुंबई की टीम से खेलेंगे। ओपनर बल्लेबाज मनन वोहरा राजस्थान की टीम, बल्लेबाज गुरकीरत मान बेंगलुरु की टीम, युवा ऑल राउंडर अभिषेक शर्मा, पेसर संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल हैदराबाद की टीम के लिए खेलेंगे।
इसके अलावा अंडर- 19 वर्ल्ड कप के विजेता टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल कोलकाता और टर्बनेटर हरभजन सिंह चेन्नई का हिस्सा होंगे। पंजाब की टीम 7 मुकाबले अपने घरेलू मैदान आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में खेलेगी।