मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में नर्सिंग आफिसर
- फोटो : amar ujala
चंडीमंदिर कमांड हास्पिटल के नर्सिंग स्कूल की 15 नर्सें मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में नर्सिंग आफिसर के तौर पर सेवाएं देंगी। शनिवार को एक सेरेमनी के दौरान उन्हें लेफ्टिनेंट की उपाधि दी गई। समारोह के चीफ गेस्ट लेफ्टिनेंट जनरल गुरदीप सिंह ने नर्सिंग प्रोफेशन की चुनौतियों और उसके महत्व की विस्तार से जानकारी दी। कमांड हास्पिटल की कमांडेंट मेजर जनरल मुक्ति शर्मा ने बताया कि नर्सिंग प्रोफेशन सबसे श्रेष्ठ प्रोफेशन में गिना जाता है। इस प्रोफेशन में समर्पण की भावना का होना सबसे जरूरी होता है। आल इंडिया में चौथी रैंक हासिल करने पर लेफ्टिनेंट संघमित्रा प्रामाणिक ने गोल्ड मेडल जीता है। स्कूल आफ नर्सिंग से अब तक 738 नर्सिंग आफिसर पास आउट हो चुके हैं।