चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले सेक्टर-26 में दो क्लबों के बाहर मंगलवार अलसुबह हुए बम धमाकों की घटना के बाद कई थानों के प्रभारी बदलने के बाद दो डीएसपी सहित 15 इंस्पेक्टरों को बदला दिया गया है। हालांकि पुलिस विभाग में फेरबदल की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी, लेकिन बम धमाकों के बाद यह लिस्ट रात को जारी गई हैं। कई अधिकारियों को अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। यह आदेश पुलिस अधीक्षक (पीईबी) केतन बंसल द्वारा जारी किए गए हैं। उदयपाल सिंह को डीएसएपी सिक्योरिटी हाईकोर्ट से एसडीपीओ सेंट्रल लगाया गया है। वहीं, सुखविंदर पाल सिंह सोढ़ी को डीएसपी आरबीएन से डीएसएपी सिक्योरिटी हाईकोर्ट नियुक्ति किया गया है। इनके अलावा इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह को हाईकोर्ट से ऑपरेशन सेल का इंचार्ज और इंस्पेक्टर (ओआरपी) सतविंदर सिंह को पीसीआर से क्राइम ब्रांच में नियुक्ति किया गया।
चार थाना प्रभारी बदले गए
इंस्पेक्टर रोहित कुमार को एएनटीएफ से सेक्टर-17 थाने के प्रभारी लगाया गया है। (ओआरपी) सतिंदर को सिक्योरिटी से सेक्टर-34 थाने का प्रभारी और इंस्पेक्टर जसबीर सिंह को हाइकोर्ट मॉनिटरिंग सेल से मलोया का एसएचओ लगाया गया। वहीं, इंस्पेक्टर बलदेव कुमार को आईसी कंप्यूटर सेक्शन और कैंटीन के चार्ज से एसएचओ एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स डिटेक्शन फोर्स) लगाया गया है।
इन्हें सौंपी पीओ सेल और ऑपरेशन सेल की जिम्मेदारी
इंस्पेक्टर मलकीत सिंह को पीओ एंड समन स्टाफ से ट्रैफिक में भेजा गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर लखबीर सिंह का एसएचओ सेक्टर-34 थाने से ट्रैफिक और शेर सिंह को ऑपरेशन सेल इंचार्ज से पीओ एंड समन स्टाफ में नियुक्ति किया गया। इंस्पेक्टर राजदीप सिंह को पुलिस लाइन से सिक्युरिटी विंग, आरती गोयल को पीसीआर से हाईकोर्ट सिक्योरिटी, दया राम को सीडीआई से सीडीआई और एडिशनल चार्ज आरआई लाइन जबकि सरिता रॉय को पुलिस लाइन से ट्रांसफर कर कंप्यूटर सेल एंड कैंटीन का चार्ज सौंपा गया है।