फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न की तो डीसीपी का घेराव करेंगे : अलाड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न की तो डीसीपी का घेराव करेंगे : अलाड़िया
विज्ञापन

मिशन एकता समिति की प्रदेशाध्यक्ष ने महिलाओं से अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली व महिलाओं के मान-सम्मान की सुरक्षा का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में होने के बावजूद थानों में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार हो रहा है। ये आरोप मिशन एकता समिति की प्रदेशाध्यक्ष कांता अलाड़िया ने कालका में एक पत्रकार वार्ता में लगाए। कांता अलाड़िया ने बताया कि गत दिनों मिशन एकता मंच की कुछ महिला कार्यकर्ता एक मामले की शिकायत लेकर पिंजौर थाने गई थीं। पिंजौर थाने में उनकी सुनवाई नहीं की गई और एक पुलिस कर्मचारी ने अभद्र व्यवहार भी किया। वहीं जब महिला कार्यकर्ता पंचकूला पुलिस कमिश्नर से मिलने कार्यालय में पहुंची तो वहां भी एक पुलिस कर्मचारी ने उन्हें कमिश्नर से नहीं मिलने दिया व दुर्व्यवहार करते हुए कार्यालय से निकलने को कहा। उधर, अलाड़िया ने कालका पुलिस थाना में तैनात एक एसआई पर भी इसी प्रकार के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की शिकायत रजिस्टर्ड पोस्ट से पुलिस अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 10 दिनों के अंदर महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो मजबूरन पंचकूला डीसीपी कार्यालय का घेराव करना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेवारी पूरी तरह से पुलिस व स्थानीय प्रशासन की होगी। इस अवसर पर अलाड़िया के साथ मिशन एकता समिति की महासचिव कृष्णा राणा, राजिंद्र कौर, शोभा शर्मा, वीना महता, शकुंतला, संजय, सुनील, सुरेंद्र, वीरेंद्र सिंह राणा, दर्शना सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


दुर्व्यवहार की जांच कराई जाएगी : एसीपी
वहीं जब इस बारे में एसीपी कालका ओम प्रकाश से बात की तो उन्होंने बताया कि न उनके पास तथा न ही उच्च अधिकारियों के पास इस प्रकार की कोई शिकायत आई है। अगर किसी पुलिस कर्मचारी ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें