फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ शिविर में डीजे के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सावन की शुरुआत के साथ सड़कों पर कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सड़कों से 30 मीटर की दूरी पर कांवड़ शिविर लगाने, डीजे का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई है। इसकी अनदेखी करने वालों पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रशासन के निर्देश के तहत सड़कों से 30 मीटर की दूरी पर ही शिविर लगाए जाएं। साथ ही शिविर में डीजे के इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद अगर डीजे का इस्तेमाल किया जाता है तो संचालक पर कार्रवाई की जाएगी और डीजे भी जब्त कर लिया जाएगा। सभी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ शिविर पेट्रोल पंपों से दूर बनाएं जबकि आम लोगों के आवागमन की सुविधा का ध्यान रखें। इसके लिए कांवड़ियों को सड़क पर बाईं ओर चलने सहित किसी भी तरह के नशे का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे के प्रतिबंध को लेकर बैठक
मोरनी। उत्तराखंड पुलिस की ओर से इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस सिलसिले में सोमवार को मोरनी चौकी इंचार्ज राकेश ने इलाके के सभी सरपंचों के साथ पंचायतों से कांवड़ यात्रा के लिए जाने वाले कांवड़ियों को डीजे लेकर जाने पर रोक लगा दिया था। उनका कहना था कि डीजे पर प्रतिबंध है। अगर कोई इसे लेकर जाता है तो उसके व डीजे मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें