फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन 140 बच्चों ने किया दाखिले के लिए आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
कालेज कालेज में 2017-18 के पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए उपलब्ध कोर्स एमए व एमकॉम में वीरवार को अंतिम दिन होने के कारण ऑनलाइन आवेदन देर रात तक किए गए। कालका कालेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल टीएन सैनी ने बताया कि 6 जुलाई रात 12 बजे तक दोनों संकाय के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता था। अभी पोर्टल डाउन होने के चलते यह पता नहीं लगा है कि कितने बच्चों ने एमकॉम व एमए में दाखिले के लिए आवेदन किया है।

ग्रेजुएशन में लिए 140 बच्चों ने ली एडमिशन
वीरवार को कॉलका कालेज में 2017-18 के लिए पहली मेरिट लिस्ट लगने के बाद, शुक्रवार को बीए प्रथम वर्ष के लिए 54, बीकॉम के लिए 75, बीएससी नॉन मेडिकल के लिए 4, बीएससी मेडिकल के लिए 2 बच्चों सहित कुल संकायों में 140 बच्चों ने चालान जमा कराए। वहीं कॉलेज में दाखिले के लिए शनिवार व रविवार को भी इच्छुक बच्चे फीस ऑफलाइन जमा करा सकते हैं। बच्चों की सुविधा को देखते हुए कॉलेज प्रशासन की ओर से हर संकाय के लिए अलग से काउंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा ऑनलाइन फीस जमा कराने का विकल्प भी बच्चों के पास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
शुक्रवार को कुल 140 बच्चों ने कालेज में एडमिशन ली है। 8-9 जुलाई को बैंक बंद होने के कारण कॉलेज में ऑफलाइन एडमिशन की प्रक्रिया जारी रहेगी। दोनों दिन सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक फीस कॉलेज में ली जाऐगी।
-टीएन सैनी, कार्यवाहक प्रिंसिपल, कालका कालेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें