फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने मांगी कमिश्रर ने जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर ने मांगी कमिश्नर से जानकारी
विज्ञापन

पंचकूला। नगर कमिश्नर के साथ हुए निजी विवाद को लेकर नगर निगम दफ्तर के बाहर चल रही ड्रामेबाजी में शामिल होने के लिए सफाई कर्मियों पर दबाव बनाया जा रहा है। यह कहना है नगर निगम की मेयर का। मेयर ने कमिश्नर से पत्र के जरिये पूछा है कि आखिरकार किस प्रावधान के तहत एक निजी विवाद में नगर निगम के कर्मियों, संसाधनों का उपयोग किया गया। एक निजी विवाद के बाद सेक्टर-14 थाने में शिकायत दर्ज हुई है। मेयर ने कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा है कि बताया जाए कि निगम कर्मियों और संसाधनों का इस्तेमाल कैसे किया गया। पत्र में यह लिखा गया है कि नगर निगम हरियाणा सरकार के तहत कार्यरत संस्था है। इसके मुख्य कार्यकारी होने के नाते अपने किसी निजी विवाद या कार्य के लिए आखिरकार निगम कर्मियों को किस प्रावधान के तहत बुलाया गया। उन्होंने इसके लिए दिए निर्देश को मिसकंडक्ट बताते हुए निगम कर्मियों पर दबाव बनाने और उनका गलत इस्तेमाल के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें