फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढ्ने जाते युवक को टिप्पर ने कुचला,युवक की मौके पर ही हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ने जा रहे युवक को टिप्पर ने कुचला, मौत
विज्ञापन

पिंजौर। दून क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बाइक से ट्यूशन पढ़ने पिंजौर जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक को टिप्पर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक लखविंद्र (18) निवासी गांव चरनियां की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चरनियां निवासी युवक लखविंद्र वीरवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे बाइक से ट्यूशन पढ़ने पिंजौर जा रहा था। लखविंद्र जब पिंजौर नालगढ़ रोड स्थित गांव कीरतपुर के पास पहुंचा तो पीछे आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टिप्पर की टक्कर के बाद लखविंद्र बाइक से गिर गया और टिप्पर के टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लखविंद्र शहर के निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टिप्पर को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें