फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 53.56 करोड़ से पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे 144 फ्लैट्स, अगले महीने से काम होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन पुलिसकर्मियों के लिए 144 नए (टाइप-2) फ्लैट बनाने जा रहा है, जिनका निर्माण अप्रैल 2025 में शुरू होगा। 53.56 करोड़ रुपये की लागत से धनास स्थित चंडीगढ़ सशस्त्र पुलिस परिसर में छह टावर तैयार किए जाएंगे। हर टावर में स्टिल्ट पार्किंग और छह मंजिलें होंगी, जिनमें प्रत्येक मंजिल पर चार फ्लैट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से लैस इन आवासों में हवादार लिविंग रूम, बेडरूम, बालकनी और बेहतर वेंटिलेशन वाली रसोई होगी। इनके निर्माण में 18 महीने लगेंगे। इस परियोजना में छह टावर बनाए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक में स्टिल्ट पार्किंग और छह मंजिलें होंगी। हर मंजिल पर चार आवासीय इकाइयां होंगी। प्रत्येक आवासीय यूनिट 582 वर्ग फीट के कवर क्षेत्र में फैली होगी, जिसमें लिविंग रूम विट्रीफाइड टाइल्स के साथ हवादार और विशाल होगा। दो बेडरूम स्लाइडिंग दरवाजों, अलमारी और फ्लश दरवाजों के साथ आधुनिक डिजाइन के होंगे। रसोई ऊपरी और निचली अलमारियों, संगमरमर के फर्श और बेहतर वेंटिलेशन के साथ होगी। अटैच्ड बाथरूम भी होगा, जिसमें एंटी-स्किड फ्लोर टाइल्स और आधुनिक फिटिंग्स दी जाएंगी। इसके अलावा, प्रत्येक आवासीय इकाई के लिए कारों की स्टिल्ट पार्किंग होगी। गलियारों और सीढ़ियों में टिकाऊ कोटा पत्थर का फर्श लगाया जाएगा। सभी मंजिलों पर लिफ्ट की सुविधा होगी और टेरेस को गर्मी प्रतिरोधी टाइलों से सुसज्जित किया जाएगा। यूटी प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि यह परियोजना पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को सुरक्षित और आरामदायक आवास प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें