चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने अब उसी जमीन से अपनी तिजोरी भरने की योजना बनाई है, जिसने खजाना खाली कर डाला। यह है पार्श्वनाथ द्वारा छोड़ी गई आईटी पार्क की 123 एकड़ जमीन। जिस पर जल्द ही चंडीगढ़ प्रशासन नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लेकर आएगा। यहां सीएचबी की थ्योरी सीधी कमाई की है।
न तो सीएचबी को इस नए प्रोजेक्ट के लिए कोई ड्राइंग तैयार करनी है न ही कोई कंसल्टेंसी लेनी है। सीएचबी को इंतजार है प्रोजेक्ट को मंजूरी का, यह मिली तो समझो बेड़ा पार। पार्श्वनाथ द्वारा छोड़ा गया यह प्रोजेक्ट चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के आर्थिक हालात को सुधारने के साथ नई ऊंचाइयां देगा।
प्राइड ऑफ एशिया प्रोजेक्ट तैयार होता तो करीब 1221 करोड़ रुपये का रेवेन्यू अर्जित होता। अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की मंशा इसी प्रोजेक्ट से करीब ढाई हजार करोड़ का रेवेन्यू अर्जित करने की है। इस हाउसिंग प्रोजेक्ट की रूप रेखा एकदम वही होगी जो कि पार्श्वनाथ द्वारा बनाए जाने वाले प्राइड ऑफ एशिया प्रोजेक्ट की थी।
इसका नाम बदला हुआ होगा। प्रोजेक्ट की कीमत ज्यादा होने से चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड प्रोजेक्ट में छोटे डेवलपर्स की एंट्री कराएगा। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा यहां तैयार की जाने वाली हाउसिंग सोसाइटी के मकान सबसे मंहगे होंगे।
ड्राइंग में मामूली बदलाव हो सकता है
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट की ड्राइंग लगभग तैयार है। इसमें मामूली बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए ऐसे डेवलपर को लाया जाएगा जो सीएचबी द्वारा दी गई डिजाइन के अनुसार यहां प्रोजेक्ट को बना सके। अधिकारी के अनुसार यह चंडीगढ़ की प्राइम लैंड है।
क्लीयरेंस पहले से परेशानी कोई नहीं
आईटी पार्क में पार्श्वनाथ की ओर से वापस की गई जमीन पर हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए सभी क्लीयरेंस पहले से है। ऐसी स्थिति में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड जिस एजेंसियों को इस प्रोजेक्ट के लिए लाएगा उसके लिए ज्यादा परेशानी नहीं होगी। यह प्रोजेक्ट पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड में शुरू किया जाएगा।
प्रोजेक्ट में ये सब
एंट्री गेट, कालम कोर्ट, वाटर कोर्ट, पिरामिड, लैंड स्केप एरिया, ग्रीन कवर, वाटर बॉडी, फुटबॉल ग्राउंड, वॉलीबाल ग्राउंड, स्पोर्ट्स बिल्डिंग, सर्विस अपार्टमेंट, स्मार्ट मॉल, हैलीपैड, पेट्रोल पंप, बस टर्मिनल, फायर स्टेशन, पॉली क्लीनिक, स्कूल, जागिंग ट्रैक, शापिंग सेंटर।
इतनी होगी हाउसिंग
कुल1314
विला34
वन बीएचके80
04 बेडरूम384
03 बेडरूम464
02 बेडरूम160
वन बेडरूम192