10 साल की बच्ची के बाद 14 साल की लड़की पीजीआई में मां बनी है और इस बच्चे को भी जच्चा के मां बाप ने अपनाने से इंकार कर दिया है। अब नवजात को आशियाना में शिफ्ट किया जाएगा। जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से ठीक हैं।
पीड़िता धनास की रहने वाली है और पिछले साल पड़ोस के एक युवक ने उससे रेप किया था। हालांकि अब तक आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। युवक फरार बताया जा रहा है। पीड़ित युवती अपने भाई और पिता के साथ रहती थी। कुछ साल पहले ही उसकी मां की मौत हो चुकी है।
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से बताया गया है कि रेप पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी की परवरिश करने में असमर्थता जता दी है। इसलिए पीड़िता व उसके भाई को चिल्ड्रेन होम में शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि परिजनों की ओर से सरेंडर की कार्रवाई करने के बाद नवजात को शिफ्ट किया जाएगा।