शिक्षा विभाग यूटी की ओर से पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर शहर के सरकारी स्कूलों के 10 शिक्षकों को उनके सराहनीय कार्य के लिए स्टेट एवं चार को सशस्त्रि पत्र से नवाजा जाएगा। इन शिक्षकों के साथ दसवीं एवं 12वीं कक्षा के 90 फीसदी अंक प्राप्त करने मेधावी छात्रों को भी पुरस्कार बांटे जाएंगे। यह सम्मान समारोह पोस्ट ग्रेजुएट कालेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42 में आयोजित किया जाएगा।
इस सम्मान प्राप्त शिक्षकों में जीएमएसएसएस सेक्टर-32 की ऑफिशियल प्रिंसिपल रंजना खोसला, जीएमएसएसएस सेक्टर-35 की लेक्चरर नीलम रानी, जीएमएसएसएस सेक्टर-20 डी की लेक्चरर परमिंदर कौर, जीएमएसएसएस सेक्टर-16 की टीजीटी वंदना वर्मा, जीएमएसएसएस सेक्टर-16 की टीजीटी धीरजा शर्मा, जीएमएस कालोनी नंबर-4 की टीजीटी मननिंदर कौर, जीएमएचएस सेक्टर-49 डी की टीजीटी संजय कुमार, जीएसएसएस कैंबवाला के टीजीटी राम बिलास, जीएमएसएसएस सेक्टर-19 की पीटीआई योगिता कलरा और जीएमएसएसएस सेक्टर-33 के जेबीटी पूजा वर्मा शामिल हैं।
वहीं सशस्त्रि पत्र सम्मान जीएसएसएस एमएमटी टाउन की लेक्चरर सपना सूद, जीएमएसएसएस सेक्टर-38 वेस्ट के टीजीटी जरनैल सिंह, जीएमएसएसएस सेक्टर-28 डी की टीजीटी रेणु विशिष्ट और जीएमएसएसएस सेक्टर-39 के टीजीटी मनोज कुमार जोशी शामिल हैं। वहीं, यूटी कैडर एजुकेशनल इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह कंबोज ने बताया कि शिक्षा विभाग चंडीगढ़ की ओर से स्टेट अवार्ड में तीन हरियाणा और एक पंजाब से डेपुटेशन पर ओवर स्टे कर चुके शिक्षकों को स्टेट अवार्ड दिया जा रहा है।
इसका यूनियन ने कड़ी निंदा करती है। इसके अलावा जिन स्टूडेंट्स के दसवीं व बारहवीं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हैं, उन्हें 21 हजार से लेकर 51 हजार तक का कैश अवार्ड दिया जाएगा। कामर्स, आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल और वोकेशनल स्ट्रीम से पहले तीन स्थान पर रहने वाले 3 छात्र और 3 छात्राओं को क्रमश: 21 हजार, 15 हजार और 10 हजार का अवार्ड दिया जाएगा।