वर्ष-2016 यूटी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की सौगात लेकर आएगा। आगामी साल में यूटी कर्मचारियों को कुल 132 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। कर्मचारियों को 365 में से 233 दिन ही काम करना होगा।
इन 132 छुट्टियों में 52 दिन रविवार, 51 दिन शनिवार का अवकाश होगा। जबकि त्यौहारों और विशेष अवकाश की 29 छुट्टियां रहेंगी। यूटी प्रशासन ने शुक्रवार को वर्ष-2016 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया।
विशेष दिवस
गणतंत्र दिवस-------------26 जनवरी
गुरु रविदास जयंती--------22 फरवरी
महा शिवरात्रि--------------7 मार्च
होली-----------------------24 मार्च
गुड फ्राइडे-----------------25 मार्च
बैसाखी--------------------13 अप्रैल
रामनवमी-----------------15 अप्रैल
महावीर जयंती------------20 अप्रैल
स्वतंत्रता दिवस-----------15 अगस्त