इटली के रास्ते अमृतसर पहुंचे ईरान के 13 नागरिकों को एक होटल में नजरबंद कर जिला प्रशासन ने उनके बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। पुलिस प्रशासन ने होटल को चारों तरफ से घेर रखा है। होटल के सभी कर्मचारियों को मास्क बांटे गए। होटल में ठहरे अन्य नागरिकों को कमरों से बाहर न निकलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
एसडीएम विकास हिमांशु ने बताया कि विदेशी नागरिकों की कोरोनावायरस की जांच के लिए यह एक मॉक ड्रिल भी थी। होटल में ठहरे इन विदेशी नागरिकों की जांच की गई है। सभी फिट हैं। डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई जांच के बाद उन्हें यात्रा की अनुमति दे दी गई है। वहीं डीसी ने सभी होटल मालिकों को निर्देश दिए हैं कि विदेश से आने वाले पर्यटकों के बारे में सेहत विभाग को जानकारी दी जाए।