फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: अमृतसर में 13 ईरानी नागरिक किए गए नजरबंद, सभी हरिद्वार से घूमकर लौटे हैं

Fri, 06 Mar 2020 07:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

इटली के रास्ते अमृतसर पहुंचे ईरान के 13 नागरिकों को एक होटल में नजरबंद कर जिला प्रशासन ने उनके बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। पुलिस प्रशासन ने होटल को चारों तरफ से घेर रखा है। होटल के सभी कर्मचारियों को मास्क बांटे गए। होटल में ठहरे अन्य नागरिकों को कमरों से बाहर न निकलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


होटल के आसपास तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों को मास्क पहनने के निर्देश हैं। जानकारी के अनुसार, यह सभी ईरानी नागरिक हरिद्वार की यात्रा करने के बाद सड़क रास्ते गुरु नगरी पहुंचे थे। वह श्री हरमंदिर साहिब और अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा के लिए आए थे। गोल हट्टी के नजदीक स्थित रमाडा होटल में ठहरे इन विदेशी नागरिकों की डॉक्टरों की एक उच्च स्तरीय टीम ने जांच की। हालांकि किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं।   


एसडीएम विकास हिमांशु ने बताया कि विदेशी नागरिकों की कोरोनावायरस की जांच के लिए यह एक मॉक ड्रिल भी थी। होटल में ठहरे इन विदेशी नागरिकों की जांच की गई है। सभी फिट हैं। डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई जांच के बाद उन्हें यात्रा की अनुमति दे दी गई है। वहीं डीसी ने सभी होटल मालिकों को निर्देश दिए हैं कि विदेश से आने वाले पर्यटकों के बारे में सेहत विभाग को जानकारी दी जाए।

विज्ञापन


पाकिस्तानियों की जांच के लिए आईसीपी में डॉक्टरों की टीम तैनात 
जिला सेहत विभाग ने अटारी सड़क सीमा के रास्ते भारत आने वाले पाकिस्तानियों की जांच के लिए आईसीपी में एक केंद्र की स्थापना की है। दो डॉक्टरों की टीम पाकिस्तान से आने वाले यात्रियों की कोरोनावायरस की जांच स्कैनर से कर रही है। प्रशासन ने श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले ही स्कैनर स्थापित कर दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें