वायरल वीडियो मतलौडा के ब्वॉयज स्कूल का बताया जा रहा है। सवाल यह उठा रहा है कि जब परीक्षा केंद्र के अंदर ही मोबाइल की अनुमति नहीं है तो कक्षा के अंदर तक मोबाइल कैसे पहुंचा। ऐसे में परीक्षा निरीक्षक और स्कूल प्रशासन की मिलीभगत से नकल कराने का आरोप लग रहा है। हालांकि स्कूल सुपरिंटेंडेंट चांद सिंह ने पेपर आउट होने की बात से इंकार किया। इसके अलावा क्षेत्र में अन्य स्थानों पर परीक्षा शांतिपूर्वक परीक्षा हुई।
नकल के चार केस बने
पहले दिन की परीक्षा में पानीपत में नकल के चार केस बनें। करनाल कंट्रोल रूम से जानकारी दी गई कि जिले चार नकल के केस बनाए गए हैं, हालांकि उन्होंने स्कूल और नकल का तरीका बनाने से इंकार कर दिया।
न दिखा ड्रोन और न ही कक्षाओं में दिखे सीसीटीवी
नकल रहित परीक्षा को लेकर केंद्रों में ड्रोन और कक्षाओं में सीसीटीवी लगाए जाने की घोषणा की गई थी लेकिन न तो कहीं ड्रोन दिखा और न ही सीसीटीवी।
बोले- एग्जाम कंट्रोलर
पेपर कहीं लीक नहीं हुए। असामाजिक तत्व अफवाह फैलाते हैं, बोर्ड को बदनाम करने के लिए कुछ लोग ऐसा करते हैं। हमारी जानकारी में व्हाट्सएप से पेपर बाहर आने का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
- अशोक, एग्जाम कंट्रोलर, पानीपत