फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में अच्छे संकेत: 47 दिन बाद सबसे कम 2817 कोरोना पॉजिटिव मिले, 128 मरीजों की गई जान

Wed, 26 May 2021 01:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में कोरोना संकट अब मंद पड़ने लगा है। यही वजह है कि प्रदेश में अब सक्रिय मामले 34 हजार हैं। इसमें भी लगातार सुधार हो रहा है। 20 जिलों में ठीक होने वालों की संख्या संक्रमितों से अधिक रही। यह राहत की बात है। हिसार में सर्वाधिक 16 मौतें कोरोना से हुई हैं, जो चिंताजनक है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में मंगलवार को 47 दिन बाद सबसे कम 2817 संक्रमण के नए केस मिले। 6720 मरीज ठीक हुए हैं। इससे पहले 8 अप्रैल को 2872 केस मिले थे। एक दिन की पॉजिटिविटी दर घटकर 6.47 प्रतिशत रह गई है। हालांकि, दूसरी लहर की सक्रमण दर अभी 15.38 प्रतिशत है। रिकवरी दर बढ़कर 94.38 पहुंच गई है और सक्रिय केसों की संख्या घटकर 34,088 रह गई है। प्रदेश के 20 जिलों में नए केसों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन


128 की मौत
मंगलवार को हरियाणा में 128 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। हिसार 16, झज्जर 11, पलवल-पंचकूला-फरीदाबाद-सोनीपत-चरखी दादरी में 3-3, कुरुक्षेत्र-यमुनानगर-कैथल-जींद-अंबाला 5-5, सिरसा-भिवानी-पानीपत-करनाल में 8-8, रोहतक 9, रेवाड़ी-नूंह 4-4, महेंद्रगढ़-फतेहाबाद 2-2 की मौत हुई है।

13 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, 180 पॉजिटिव
वहीं, गांवों में मंगलवार को 13,19,835 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 8391 के टेस्ट किए गए, इनमें से 180 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गांवों में पॉजिटिविटी रेट 2.15 प्रतिशत रहा। अभी तक गांवों में 3003 संक्रमण के केस सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें