चंडीगढ़। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 के एक निजी होटल में बी2बी बैठकों का आयोजन किया जाएगा। ये बैठकें फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की), पंचकूला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीसीसीआई) और इंडियन चैंबर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस (आईसीआईबी) के सहयोग से आयोजित की जाएंगी।
इनमें यूएई के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपना व्यापार बढ़ाएं विषय पर इन बैठकों का आयोजन होगा। इसमें संयुक्त अरब अमीरात को भारतीय कंपनियों के लिए वैश्विक अवसरों का प्रवेश द्वार बताते हुए इसके रणनीतिक लाभों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान विशेष ध्यान शारजाह एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्री जोन (एसएआईएफ जोन) पर होगा। यह क्षेत्र के सबसे गतिशील और निवेशक-अनुकूल फ्री जोंस में से एक माना जाता है।